8th Pay Commission Salary Hike: 8वें वेतन आयोग की गठन की घोषणा हो चुकी है और आठवीं वेतन आयोग को लेकर विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं सभी कर्मचारी जानना चाहते हैं कि आठवां वेतन आयोग लागू होने के बाद संभावित वेतनमान क्या होने वाला है। सरकार मिनिमम वेतन बढ़ोतरी करेगी तो इस बार भी लगभग 14% वेतन बढ़ोतरी की जा सकती है 1 जनवरी 2026 तक 60% महंगाई भत्ता हो चुका होगा इस हिसाब से 1.84 गुना तक वेतन होने की संभावना जताई जा रही है जिससे की वेतन 14% बढ़ जाएगा।
8th Pay Commission Salary Hike
पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखा जाए तो पिछली बार की तरह HRA भी वर्तमान का दोगुना हो सकता है तथा शहरी मकान भत्ता 40 से बढ़कर 80 हो सकता है इसी प्रकार अगर 400 ग्रेड पे का ग्रामीण मकान भत्ता 1840 रुपए से बढ़कर 3680 रुपए हो सकता है तथा शहरी मकान भत्ता में बढ़ोतरी की बात की जाए तो 5520 से बढ़कर 11040 तक हो सकता है यह आंकड़े पूर्व के वेतन आयोग को देखते हुए संभावित हैं हालांकि आर्ट में वेतन आयोग को लेकर जारी होने वाली रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद ही सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती है। 8वें वेतन आयोग के संभावित वेतनमान पर अब तक की सबसे सटीक रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
8th Pay Commission संभावित बेसिक वेतन
ग्रेड पे | बेसिक वेतन (2016) | सम्भावित बेसिक वेतन (2026) |
---|---|---|
1800 | 18000 | 33100 |
1900 | 19900 | 36600 |
2000 | 21700 | 39900 |
2400 | 25500 | 46900 |
2800 | 29200 | 53700 |
4200 | 35400 | 65100 |
4600 | 44900 | 82600 |
4800 | 47600 | 87600 |
5400 | 56100 | 103200 |
6600 | 67700 | 124600 |
7600 | 78800 | 145000 |
8700 | 118500 | 218000 |
8900 | 131100 | 241200 |
10000 | 144200 | 265300 |
8th Pay Commission कब से लागू होगा?
आठवीं वेतन आयोग लागू करने से पहले कर्मचारी संगठन आठवीं वेतन आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं आठवें वेतन आयोग कब लागू होगा इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक और सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आठवां वेतन आयोग अगले साल जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है हालांकि जब भी आठवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा तो कर्मचारी और पेंशन भोगियों को 12 महीने का एरिया दिया जाएगा हालांकि संशोधित वेतन और पेंशन में बदलाव 2027 की शुरुआत से पहले लागू नहीं हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल से आठवीं वेतन आयोग का कामकाज शुरू हो जाएगा 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू करने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था और इसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा लेकिन कमीशन की पूरी प्रक्रिया के लिए कम से कम 18 महीने का समय लगता है ऐसे में 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू हो सकेगा या नहीं हो सकेगा यह कहना मुश्किल है 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है इस हिसाब से आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए।