UPSRTC Good News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रदेश का एक ऐसा निगम है जो यातायात व्यवस्था की रीड कहा जाता है उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रदेश भर की महिलाओं के लिए बहाली कार्यक्रम लेकर आया है जिसमें महिलाओं को तैनाती दी जाएगी ऐसी सभी महिलाएं जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं तो उनके पास यह सुनहरा मौका है चालक के लिए महिलाओं की सीधी तैनाती होने जा रही है सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष कर महिलाओं की तैनाती के लिए यह बड़ा कदम है।
UPSRTC Good News
ऐसी सभी महिलाएं जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में शामिल होकर अपनी सेवाएं देना चाहती हैं तो बता दें प्रदेश भर में 5000 महिलाओं का चयन किया जाएगा इसी क्रम में 11 और 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में परिवहन विभाग मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को सीधे मौका दिया जाएगा महिलाओं के पास परिवहन विभाग की इस तैनाती में शामिल होने का अच्छा मौका है अगर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं तो आपको जरूर शामिल होना चाहिए चयनित होने वाली सभी महिलाओं को उनके गृह जनपद में ही तैनाती दी जाएगी उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
UPSRTC तैनाती में कौन महिलाएं हो सकती हैं शामिल
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 11 और 12 अप्रैल को सिविल लाइंस बस अड्डा प्रयागराज में मेला आयोजित कर रहा है इस मेले में आठवीं पास महिलाएं शामिल हो सकती हैं महिलाओं की उम्र सीमा 23 साल से लेकर 58 साल के बीच होनी चाहिए और महिलाओं के पास बस भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए और महिलाओं को अपना जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा ऐसी सभी महिलाएं जो उपरोक्त सभी जरूरी पत्रताएं रखती हैं तो अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकती हैं ऐसी सभी महिलाएं जो पहले ट्रेड टेस्ट में सफल घोषित होगी उन्हें दूसरा टेस्ट प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हेलन फॉरेस्ट कानपुर में देना होगा। इसके बदले सरकार द्वारा 2.5 किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा इसके अतिरिक्त 22 दिन की ड्यूटी महीने में करनी होगी तथा न्यूनतम 5000 किलोमीटर की यात्रा भी पूरी करनी होगी इसके बदले ₹3000 का अतिरिक्त भुगतान परिवहन निगम द्वारा दिया जाएगा इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख का बीमा और गंभीर रूप से घायल होने पर यात्री राहत योजन के अंतर्गत नियम अनुसार धनराशि दी जाएगी महिलाओं के साथ पुरुष उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं।